फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Batuk will be high tech in kashi and training will start on november

काशी में बटुक होंगे हाईटेक, वेदपाठ के ज्ञान साथ बोलेंगे अंग्रेजी और चलाएंगे कंप्यूटर

Sun, 28 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Batuk will be high tech in kashi and training will start on november
काशी विश्वनाथ दरबार
काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में आध्यामिकता और आधुनिकता का अनूठा संगम तैयार किए जाने की योजना है। काशी में वेदपाठ का ज्ञान ले रहे बटुकों को हाईटेक करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास अंग्रेजी और कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन


बनारस आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की सहूलियत और बटुकों को विदेशों तक में रोजगार परक बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। देव दीपावली पर यह योजना पूरी तरह से मूर्त रूप ले लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना को काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


बांस फाटक स्थित यूपीका भवन में बटुकों को हाईटेक बनाने के प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षित बटुकों से विदेशों में बैठे लोग ऑनलाइन कर्मकांड और पूजा पाठ भी करा सकेंगे। उन्हें विदेशों और प्रदेश से बाहर भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में रहती है अंग्रेजी बोलने वालों की मांग

काशी विश्वनाथ मंदिर में दक्षिण भारत के साथ ही विदेशी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में अंग्रेजी बोलने वाले पुजारियों की मांग रहती है। ऐसे पुजारियों की कमी के गाइड और दलाल किस्म के लोग उसका फायदा उठाते हैं।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल का कहना है कि काशी के बटुकों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए केंद्र की स्थापना की जा रही है। 23 नवंबर से इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी। इससे बाहरी श्रद्धालुओं से बटुक सीधा संवाद कर सकेंगे और उनके लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed