कोरोना से जंगः कर्मवीरों को सलामी देने में दिखा बनारसी अंदाज, थाली के साथ हुआ शंखनाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर रविवार की शाम घड़ी में पांच बजते ही देश के साथ ही काशी में भी जनता कर्फ्यू के समर्थन में घर में बैठे लोग बाहर आए और थाली, बर्तन बजाकर कोरोना के संक्रमण को रोकने की जंग में लगे डॉक्टर और अन्य कर्मवीरों को सलामी दी। इन सबके बीच काशीपुराधिपति भोले-भंडारी की नगरी काशी के लोगों ने घंटे और शंखनाद करके सलामी दी।
दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय के छात्रावास के समस्त बटुक व संस्कृत के छात्र महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर इकट्ठे खड़े हो गए तथा जोर- जोर से वैदिक मंत्रों का पाठ शुरू कर दिया एवं अन्य कई बटुकों ने शंख फूंका तो किसी ने घंटा-घड़ियाल बजाया और खूब तालियां भी बजाई।
बटुकों के उत्साह को देखते हुए मोहल्ले के सभी घरों के लोग अपने -अपने मकान के गेट पर खड़े होकर थाली,ताली व मंदिर की घण्टी बजाते। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने ताली, थाली व घण्टी इत्यादि बजाकर इस संक्रमण काल मे राष्ट्र सेवा में समर्पित लोगों का हौसला बढ़ाने को कहा ठीक उसी प्रकार इनको बजाते हुए हमारे बटुक वेद ध्वनि भी करके उन सबके परिवारों की मंगल कामना कर रहे हैं।