Varanasi: खौलते दूध से स्नान, धधकते आग में डाला सिर, कृष्ण कराहा पूजन के दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष
वाराणसी के जंगमबाड़ी स्थित तेलियाना अखाड़े में कृष्ण कराहा पूजन के अनुष्ठान ने हर किसी को चकित कर दिया। अखाड़े में द्वापर युग की परंपराओं के अनुसार कृष्ण कराहा पूजन का आयोजन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जंगमबाड़ी स्थित तेलियाना अखाड़े में रविवार को अनूठी आस्था देखने को मिली। सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में मन्नू भगत ने खौलती खीर, दूध, घी और आग से खेला। इसके बाद अग्निदेव को खुश करने के लिए अग्निकुंड में अपना सिर तक झोंक दिए। खौलते तेल में हाथों से पूड़ी छानकर निकालते हुए मन्नू भगत ने जब खौलती हुई खीर को अपने शरीर पर लपेटना शुरू किया तो मौजूद जनता ने हर-हर महादेव के साथ जय-जय श्री कृष्ण का जयघोष किया।
जंगमबाड़ी के तेलियाना अखाड़े में द्वापर युग की परंपराओं के अनुसार कृष्ण कराहा पूजन का आयोजन हुआ। यादव बंधुओं ने परिवार के साथ मिलकर चारों तरफ वेदी सजाकर कलश स्थापित किया। हवन कुंड में आहुति मंत्रोच्चार के साथ लगातार चल रही थी।
ये भी पढ़ें: भाजपा की नेतागिरी नहीं छोड़ी तो अंजाम मौत होगी, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक को मिली धमकी
लगभग तीन घंटे तक चला अनुष्ठान
इसी बीच मन्नू भगत ने साधना का प्रमाण दिखाते हुए खौलते घी से अपने नंगे हाथों से पूड़ी छानते हुए निकाल रहे थे तो कभी गरम खीर से स्नान करते नजर आ रहे थे।
भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए अग्निकुंड में प्रवेश किया तो श्रद्धालु आश्चर्यचकित रहे। छोटे-छोटे बच्चों को भी मन्नू भगत ने गरम खीर, गरम पूड़ी हाथों पर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस अनुष्ठान में पांच ब्राह्मणों के साथ बच्चा यादव, राधेश्याम यादव, कन्हैया दुबे केडी, पिंटू यादव, सत्यनारायण यादव और गोपाल यादव मौजूद रहे। मन्नू भगत ने बताया कि इस पूजन से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और अच्छी बरसात होती है।