{"_id":"67ea7384f36e0f41f6017cd5","slug":"basketball-and-badminton-courts-will-be-built-behind-jp-mehta-inter-college-in-varanasi-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पीछे बनेगा बास्केटबॉल और बैडमिंटन का कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पीछे बनेगा बास्केटबॉल और बैडमिंटन का कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
Mon, 31 Mar 2025 04:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 31 Mar 2025 04:22 PM IST
सार
वाराणसी में बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पीछे खाली जमीन पर होगा। इसके लिए खेल विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम की ओर से जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पीछे खाली जमीन पर बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मुख्य अभियंता को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया गया था। इन जमीनों का इस्तेमाल आम जनता की सहूलियत के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में खेल के बेहतर इंतजाम न होने के कारण यहां पर बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खेल विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। ताकि निर्माण के दौरान खेल के लिहाज से इसका निर्माण पूरा हो सके। कोर्ट के आसपास सुंदर पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां पर लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए आलोक विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इससे खेल के साथ-साथ छात्रों को स्कूल में बेहतर माहौल मिलेगा। यहां के छात्रों के अलावा अन्य स्कूली छात्र भी इस कोर्ट का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
यहां प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इसे लेकर सदन और कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त यहां का निरीक्षण भी कर चुके हैं। नए वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।