फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Basketball: 11 teams competed in the boys category and six teams in the girls category.

बास्केटबॉल : बालक वर्ग में 11 और बालिका वर्ग में छह टीमों में हुआ मुकाबला

Sun, 26 May 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Basketball: 11 teams competed in the boys category and six teams in the girls category.
कोईराजपुर स्थित एक स्कूल में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को बालक वर्ग की 11 और बालिका वर्ग की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की टीमों को चार पूल और बालिकाओं की टीमों को दो पूल में बांटा गया। इसमें 16 लीग मैच में बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल 8 टीमों के बीच हुआ। वहीं, बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच हुए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में उदय प्रताप इंटर कॉलेज सीनियर ने राजर्षि केजर्स को पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजर्षि हीरोज ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल बी को मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल ने यूपी इंटर कॉलेज रेड को हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में राजर्षि बॉलर्स ने सनबीम वरुणा पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में राजर्षि केजर्स ने राजर्षि बॉलर्स को हराया। दूसरा सेमीफाइनल राजर्षि वॉरियर्स एवं राजर्षि डोमिनेटर्स के बीच हुआ। इसमें वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का फाइनल मैच राजर्षि केजर्स व राजर्षि वॉरियर्स के बीच होगा। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में उदय प्रताप इंटर कॉलेज ने राजर्षि हीरोज को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राजर्षि बॉलर्स ने संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल को हराया। बालक वर्ग का फाइनल मैच उदय प्रताप इंटर कॉलेज व राजर्षि बॉलर्स के बीच होगा। उद्घाटन के मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed