फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Basic teachers will teach prisoners in district jail

जिला कारागार में बंदियों को पढ़ाएंगे बेसिक शिक्षक

Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Basic teachers will teach prisoners in district jail
बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब जेलों में बंद बंदियों के भी गुरु बनेंगे। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेलों में इनकी प्रति नियुक्ति तीन से पांच वर्ष तक होगी। शासन ने प्रदेश के जिला कारागारों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर परिषदीय शिक्षकों की प्रति नियुक्ति का आदेश दिया है। वर्तमान में प्रदेश के जिला कारागारों में सहायक अध्यापकों के 57 व प्रधानाध्यापकों के आठ पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार वाराणसी मंडल में दो पद रिक्त हैं। गाजीपुर की जेल में एक पद शिक्षा अध्यापक और वाराणसी के कारागार में प्रधानाध्यापक का एक पद रिक्त है। परिषद ने दो जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को सेवा शर्तों के तहत अध्यापकों से विकल्प पत्र एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रति नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष होगी। जरूरत पड़ने पर इसे पांच वर्ष किया जा सकता है।
विज्ञापन

कारागार के निर्देशन में करेंगे कार्य
शिक्षक व प्रधानाध्यापक द्वारा शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित कार्य कारागार प्रशासन के निर्देशन में होंगे। प्रति नियुक्ति अवधि में उन्हें शासकीय कार्मिकों की तरह अवकाश देय होगा। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि जिला कारागार में शिक्षकों के रिक्त पदों पर परिषदीय शिक्षकों की प्रति नियुक्ति का निर्देश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से प्राप्त हो चुका है। जल्द ही शिक्षकों से विकल्प लेकर परिषद को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed