फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   based on experience with internet and app-related phenomena.

Varanasi News: बीएचयू में इंटरनेट-एप के अनुभव से मानस रोग जैसे 500 से ज्यादा विषयों में पीएचडी करने का मौका

Thu, 15 Oct 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
based on experience with internet and app-related phenomena.
- 10 दिन में 2500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन के लिए एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

- इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, हेल्थ स्टेटिस्टिक्स सहित 500 से ज्यादा विषयों के लिए 150 विषय बास्केट कोड निर्धारित


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में इंटरनेट और ऐप के इस्तेमाल के अनुभवों से लेकर मानस रोग, विकृति विज्ञान सहित 500 से ज्यादा विषयों में पीएचडी करने का मौका है। इसमें यूजर इंटरफेस, यूजर एक्सपीरियंस, स्टोन कार्विंग, मानस रोग, विकृति विज्ञान, वुड कार्विंग, प्लास्टिक आर्ट्स, इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, हेल्थ स्टेटिस्टिक्स जैसे खास विषय भी शामिल हैं। इन विषयों के लिए 150 विषय वास्केट कोड निर्धारित किए गए हैं।
पीएचडी में प्रवेश के लिए पिछले 10 दिनों में 2500 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है। फॉर्म भरने के लिए एक सिर्फ सप्ताह का ही समय बचा है। बीएचयू की पीएचडी प्रवेश बुलेटिन के अनुसार, शोध दाखिले के लिए जिन पीजी विषयों की योग्यता रखी गई है उनमें कई खास तरह के भी विषय हैं। कोई अभ्यर्थी चाहे तो उसी टॉपिक पर पीएचडी भी कर सकता है, बशर्ते उसमें स्नातकोत्तर किया हो।
विज्ञापन


---
यूजर की जरूरतों पर कर सकेंगे रिसर्च
दृश्य कला और व्यावहारिक कला के अंतर्गत एमएफए इन यूएक्स और यूआई की योग्यता वाले छात्र यूजर एक्सपीरिसंय और यूजर इंटरफेस जैसे क्षेत्रों में पीएचडी कर सकते हैं। यूएक्स के तहत यह अध्ययन किया जाता है कि किसी एप या वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय यूजर का अनुभव कैसा रहता है और उसकी जरूरतों को बेहतर तरीके से कैसे समझा जा सकता है। वहीं, यूआई में स्क्रीन पर दिखने वाले बटन, रंग फॉन्ट, आइकॉन, लेआउट और एनिमेशन डिजाइन का अध्ययन किया जाता है। इनके अलावा पब्लिकेशन डिजाइन, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन डिजाइन, डिजिटल कम्युनिकेशन डिजाइन, अगद तंत्र जैसे दुर्लभ आयुर्वेदिक शोध विषय भी मौजूद हैं। इन सभी विषयों में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
पर्यावरण तकनीक में 20 तो जानवरों के विज्ञान में 45 सीटें
हिंदू स्टडीज में दो, टूरिज्म मैनेजमेंट व भोजपुरी में चार-चार, अगद तंत्र में नौ, रोग निदान और विकृति विज्ञान में आठ शोध छात्रों का प्रवेश हो सकता है। इसके अलावा धर्मशास्त्र में सात पर्यावरण तकनीक में 20, पशु विज्ञान पर 45 और प्लास्टिक आर्ट्स में छह सीटें उपलब्ध हैं।
----
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर
करेक्शन विंडो : 22 से 23 अक्तूबर
कॉल लेटर जारी होने की अवधि : 29 से 31 अक्तूबर।
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन और साक्षात्कार : 12 से 19 नवंबर
रिजल्ट, ऑफर लेटर और फीस जमा करने का लिंक : 25 नवंबर
अंतिम प्रवेश प्रक्रिया : 15 दिसंबर तक चार राउंड में
विभाग, केंद्र या संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि : 16 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed