फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bareilly and Lichchavi Express will run on the tracks from tomorrow

यात्रीगण ध्यान दें: लिच्छवी और छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कल से चलेंगी, देखें टाइमटेबल

Mon, 28 Feb 2022 12:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 12:37 PM IST
सार

ट्रेन संख्या 04236/35 वाराणसी- बरेली स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या-04006 आनंद विहार-सीतामढ़ी सद्भावना स्पेशल और ट्रेन संख्या 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस बुधवार से संचालित होगी।

विज्ञापन
Bareilly and Lichchavi Express will run on the tracks from tomorrow
train rail new - फोटो : istock

विस्तार

कोहरे की मार को देखते हुए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की निरस्त एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत होगी। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इन ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


जिन ट्रेनों का संचालन शुरू होना है, उसमें ट्रेन संख्या 04236/35 वाराणसी- बरेली स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या-04006 आनंद विहार-सीतामढ़ी सद्भावना स्पेशल और ट्रेन संख्या 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस बुधवार से संचालित होगी।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ से चलने वाली ट्रेन संख्या 05054 लखनऊ-छपरा, छपरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 05111 छपरा-वाराणसी सिटी, वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 05112 वाराणसी सिटी-छपरा और बनारस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05162 बनारस -मुजफ्फरपुर व मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 05161 मुजफ्फरपुर-बनारस एक मार्च से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में बढ़ी सीटों की किल्लत

होली और विधानसभा चुनाव के चलते अन्य शहरों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की सीटों की किल्लत शुरू हो गई है, वहीं एसी में कुछ ट्रेनों में अभी सीटें खाली हैं।   रंगों का पर्व होली और विधानसभा चुनाव को लेकर लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं।

हालत यह है कि लोगों को अभी से स्लीपर कोच में जगह नहीं मिल पा रही है। मार्च की शुरुआत से ही दिल्ली से आने वाली शिवगंगा, श्रमजीवी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी और फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर की सीटें प्रतीक्षा में हैं।

उधर मुंबई से आने वाली ट्रेनों में बनारस-दादर, काशी एक्सप्रेस और महानगरी में भी स्लीपर की सीटें प्रतीक्षा में हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार होली आते-आते हर साल की तरह इस साल भी अन्य शहर से आने और जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की किल्लत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed