{"_id":"5d0b36918ebc3e045c6d7511","slug":"barati-bolero-fell-in-valley-of-bridge-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ : बरातियों से भरी बोलेरो खाई में पलटी, चार लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : बरातियों से भरी बोलेरो खाई में पलटी, चार लोगों की हालत गंभीर
Thu, 20 Jun 2019 01:02 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बरातियों से भरी बोलेरो खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए। जिसमें से चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित पुलिया के पास बुधवार की देर रात लगबग 12 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलट गई। बोलेरो आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अनुज सिंह (28) पुत्र प्रमोद सिंह बुधवार को अपने गांव के ही मित्र वीरेंद्र (34) को लेकर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने मऊ आये थे।
विज्ञापन
बरात मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलहाबाद गांव में आई थी। देर रात बरात में शामिल होने के बाद दोनों घर वापस जाने लगे। इस दौरान बोलेरो में चार अन्य बराती बैठ गए। जैसे ही बोलेरो सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव पहुंची वौसे ही अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बोलेरो मे सवार अनुज सिंह, वीरेंद्र के साथ चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों की चीख सुन कर स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों छोड़ दिया। जबकि अनुज और वीरेंद्र समेत चार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक चारों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।