फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barati and villagers clashed over dancing in orchestra many injured police got married on second day in varanasi

वाराणसी: ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बराती और ग्रामीण भिड़े, मंडप में चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दूसरे दिन कराई शादी

Wed, 24 Nov 2021 07:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 07:15 PM IST
सार

वाराणसी के एक गांव में मंगलवार शाम को बरात पहुंची थी। जहां ऑर्केस्ट्रा के दौरान बराती और ग्रामीणों में मारपीट हो गई और फिर शादी रुक गई।

विज्ञापन
Barati and villagers clashed over dancing in orchestra many injured police got married on second day in varanasi
सुबह पुलिस ने कराई शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में मंगलवार की रात ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हा और उसके भाई समेत कई बराती घायल हो गए। शादी में मचे बवाल के बाद शादी रुक गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह दूल्हे के चाचा ने घायलों का उपचार कराने के बाद आठ नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सुबह सकुशल विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के पुत्र रणवीर चंद्रा की शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी हृदय नारायण की पुत्री पूजा से 23 नवंबर को शादी होनी थी। मंगलवार की शाम बरात दुल्हन के घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वार पूजा के समय बराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव वालों से उनका विवाद हो गया। उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात मंडप में शादी के दौरान चल रहे ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में गांव के कई लोग लाठी-डंडे से बरातियों को पीटने लगे।

मारपीट में दूल्हे के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसका भाई अशोक कुमार, चाचा महेंद्र कुमार, पवन राज, रत्नेश और अनिल सहित कई बराती घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच शादी रुक गई। घायलों का इलाज कराने के बाद दूल्हे के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed