फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bar Association election Voting with 53 candidates vying for 12 position in Varanasi

Varanasi News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध; 12 पदों पर 53 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 02 Jan 2026 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान जारी है। बनारस बार एसोसिएशन में कुल 5625 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 3694 आजीवन सदस्य, 1848 साधारण सदस्य और 83 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर लिया है।

विज्ञापन
Bar Association election Voting with 53 candidates vying for 12 position in Varanasi
कचहरी में लगाई गईं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतदान स्थल के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और मतदाताओं को कतारबद्ध होकर ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने बताया कि चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। बनारस बार एसोसिएशन में कुल 5625 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 3694 आजीवन सदस्य, 1848 साधारण सदस्य और 83 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर लिया है। इनके पास प्रमाणपत्र है, हालांकि अभी सीओपी कार्ड जारी नहीं हुआ है, फिर भी उन्हें मतदान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


मतदान की सुविधा के लिए कुल 17 टेबल और 59 बूथ बनाए गए हैं। टेबल संख्या 1 से 6 तक साधारण सदस्यों के लिए, 7 से 16 तक आजीवन सदस्यों के लिए और 17 नंबर टेबल ऑल इंडिया बार एग्जाम पास मतदाताओं के लिए निर्धारित की गई है। मतदान के दौरान मतपत्र का फोटो लेना सख्त मना है। यदि कोई मतदाता फोटो लेते हुए पकड़ा गया तो उसका मतपत्र तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मूल सीओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल में लिया गया फोटो या फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही परिसर में बाहरी व्यक्तियों द्वारा चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एंट्री द्वार के पास लाइन में खड़े मतदाताओं के बीच कटआउट लेकर खड़े होने या प्रचार सामग्री बांटने पर भी रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed