फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bappa adorned with dry fruits; 'Chhappan Bhog' offered to Bada Ganesh on the occasion of the Chhathi festival

Varanasi News: मेवे से सजे बप्पा, छठी महोत्सव पर बड़ा गणेश को अर्पित हुआ छप्पन भोग

Wed, 23 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bappa adorned with dry fruits; 'Chhappan Bhog' offered to Bada Ganesh on the occasion of the Chhathi festival
बड़ा गणेश मंदिर में बप्पा का श्रृंगार। संवाद - फोटो : Archive
काशी किराना व्यापार मंडल के ओर से गणेशोत्सव के पावन अवसर पर लोहटिया स्थित प्राचीन श्री बड़ा गणेश मंदिर में परंपरागत छठी एवं एकादश शृंगार महोत्सव हुआ। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान बप्पा को आकर्षक पुष्प मालाओं, मेवों और विभिन्न प्रकार की विशेष मालाओं से सजाया गया। छप्पन भोग, फल-फूल और खिलौने अर्पित किए गए।
विज्ञापन

शृंगार महोत्सव में गोला दीनानाथ किराना मार्केट स्थित व्यापार भवन से एक शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता वाला यह जुलूस जालपा देवी और कबीर चौराहा मार्ग से होते हुए बड़ा गणेश मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए। मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भजन गायिका नेहा अग्रहरि एवं उनके सहयोगियों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में काशी किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, महामंत्री संजय केशरी (लल्ली चौधरी), कोषाध्यक्ष कैलाश केशरी, अनिल कुमार बरनवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed