फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banned medicines and syringes found in bathroom of Lalpur Stadium of Varanasi

Varanasi: स्टेडियम के बाथरूम में मिलीं प्रतिबंधित दवाएं, ताकत बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों के इस्तेमाल की आशंका

Mon, 08 Jan 2024 02:07 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

खेल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ये दवाएं चिकित्सकों के लिखे जाने पर ही मिलती हैं। स्टेडियम के बाथरूम में प्रयोग की हुई सैकड़ों सीरिंज और दवा की खाली शिशियां मिली हैं। ये फर्श और बाथरूम के रोशनदान पर भी मिली हैं।

विज्ञापन
Banned medicines and syringes found in bathroom of Lalpur Stadium of Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी जिले के लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के बाथरूम में बड़ी मात्रा में प्रयोग की गई शक्तिवर्धक प्रतिबंधित दवाएं और सीरिंज बरामद हुए हैं। आशंका है कि इनका प्रयोग स्टेडियम में खेलने वाले खिलाड़ियों ने किया होगा। इन दवाइयों का प्रयोग लंबे समय तक फुर्ती और शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


डॉक्टकों के लिखे जाने पर ही मिलती हैं ये दवाएं
खेल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के बाथरूम में मिली दवाओं में एस्टेरॉयड और टेस्टोस्टेरॉन जैसे साल्ट होते हैं, जिन्हें लेने से शरीर में अस्थायी रूप से ताकत आती है और इसे लेकर खिलाड़ी देर तक खेल सकते हैं। हालांकि इनके दुष्परिणाम भी हैं। ये दवाएं चिकित्सकों के लिखे जाने पर ही मिलती हैं। लालपुर स्टेडियम के बाथरूम में प्रयोग की हुई सैकड़ों सीरिंज और दवा की खाली शिशियां पड़ी थीं। ये फर्श और बाथरूम के रोशनदान पर भी मिलीं हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी इस वजह से करते हैं दवाइयों का प्रयोग
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि इन दिनों खिलाड़ी अपनी फुर्ती और ताकत बढ़ाने लिए दवाइयों का प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में खिलाड़ियों काे डांटा था, लेकिन वे लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। स्टेडियम से प्रतिबंधित करने पर नेताओं से सिफारिश कराते हैं। उन्होंने आशंका जताई की हो सकता है इनका प्रयोग ग्रामीण प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने किया हो। जिम ट्रेनर और कोच खिलाड़ियों को ये दवाएं लेने का सुझाव देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का पहला मामला

स्टेडियम में प्रतिबंधित दवाओं के मिलने का यह पहला मामला सामने आया है। बनारस में दो स्टेडियम हैं। एक सिगरा स्टेडियम है, जो इन दिनों निर्माण कार्यों के कारण बंद है। इन दोनों में अभी तक इस तरह की घटनाएं सामने नहीं आईं हैं। 

क्या कहते हैं अधिकारी
हार्मोन से जुड़ी इस तह की दवाएं संबंधित व्यक्ति को तुरंत ताकत जरूर देती हैं, लेकिन आगे चलकर इसका सेहत पर बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ता है। - डॉ. पीके सिंह, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed