फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks will be closed for ten days in November, get the work done on time

नवंबर में दस दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा ले काम

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for ten days in November, get the work done on time
अगर आपके घर नवंबर में कोई वैवाहिक आयोजन है या फिर आप कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अहम खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर में एक दो नहीं बल्कि दस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। चार दिन तो साप्ताहिक अवकाश जबकि दीपावली, भाईदूज, गुरु नानक जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह दीपावली से पहले केवल तीन दिन तक कामकाज होगा।
विज्ञापन

बैंकों में अगर छुट्टी की बात करें तो चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सात नवंबर को रविवार है। 13 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार, 14 को रविवार और 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर बैंकों में अवकाश रहेगा। 21 नवंबर को रविवार, 27 नवंबर को चौथा शनिवार और 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस बारे में पूछे जाने पर एलडीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि नवंबर में बैंक दस दिन तक बंद रहने के दौरान एटीएम में कैश का संकट न हो। इसलिए पर्याप्त कैश डालने और समय-समय पर मॉनीटरिंग का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed