फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks open today Holidays observed for three days starting Monday OPD and surgery services at BHU

आज खुले रहेंगे बैंक: सोमवार से तीन दिन तक छुट्टी, चार मार्च को BHU, ट्रॉमा सेंटर की OPD और सर्जरी रहेगी बंद

Sat, 28 Feb 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Feb 2026 06:12 AM IST
सार

Varanasi News: होली को लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इस बीच, बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। लेनदेने करने वालों को मात्र आज यानी शनिवार का समय मिलेगा।

विज्ञापन
Banks open today Holidays observed for three days starting Monday OPD and surgery services at BHU
तीन दिन बैंक रहेंगे बंद। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Holi: होली को लेकर बैंकों में शनिवार की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। शनिवार यानी 28 फरवरी को सभी बैंक खुले रहेंगे, जबकि सोमवार से बुधवार तक लगातार तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। उधर, बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी की सेवा होली के दिन, 4 मार्च को बंद रहेगी। इसके अलावा 2 और 3 मार्च को जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी चार घंटे यानी सुबह 8 से 2 बजे की बजाय केवल 8 से 12 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


होली के दिन, 4 मार्च को बीएचयू की तरह ही अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। दो से चार मार्च तक इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में 1 मार्च को रविवार है और 2 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। पहले से चली आ रही व्यवस्था के कारण 27 फरवरी को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद थे। 

विज्ञापन

निपटा लें सारे काम

होली को लेकर अवकाश का निर्णय पहले से था, जिसमें 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित था और 3 मार्च को बैंक खोला गया था। इसके बाद 4 मार्च को फिर होली की छुट्टी थी। शुक्रवार को शासन स्तर से 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसे देखते हुए अब शनिवार, 28 फरवरी को सभी बैंक खुले रहेंगे।

नई व्यवस्था के तहत रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। मार्च के पहले सप्ताह में बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को बैंकिंग कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी की सेवा भी 4 मार्च को बंद रहेगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि होली को लेकर अस्पतालों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed