{"_id":"6409d12503be00b766005e0a","slug":"banks-open-after-two-days-line-for-deposit-withdrawal-varanasi-news-c-20-vns1013-95702-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा-निकासी के लिए लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा-निकासी के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
सात, आठ मार्च को बैंकों में था होली का अवकाश, शनिवार को भी रहेगी बंदी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। होली पर अवकाश के कारण दो दिन बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुले। सुबह से ही बैंकों की शाखाओं पर जमा-निकासी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। दोपहर बाद कुछ भीड़ कम हुई।
इस सप्ताह सोमवार से शनिवार के बीच में केवल तीन दिन ही बैंक खुलने हैं। इसमें सोमवार को बैंक खुलने के बाद मंगलवार, बुधवार को बैंक बंद रहे। होली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुले। एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों की मुख्य शाखा के साथ ही अन्य शाखाओं पर लोग पहुंचे। इसके साथ ही एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े काम कराने के लिए लोग पहुंचे। इस सप्ताह अब केवल शुक्रवार को ही बैंक खुलेंगे। इसके बाद दस मार्च को दूसरे शनिवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।