फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks closed today 3000 employees on strike State Bank India Staff Association announces full support

आज बैंक बंद: 3000 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन; किया एलान

Fri, 11 Sep 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 11 Sep 2026 06:04 AM IST
सार

बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल को एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। वाराणसी की करीब 400 शाखाओं के 3000 कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। पांच दिन बैंकिंग, पीएलआई विसंगतियां दूर करने और पेंशन मामलों के समाधान की मांगें प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Banks closed today 3000 employees on strike State Bank India Staff Association announces full support
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित हड़ताल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश सह संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि वाराणसी की करीब 400 बैंक शाखाओं के लगभग 3000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। मांगों के समाधान के लिए संगठन की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

हड़ताल की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस लागू करना शामिल है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और कर्मचारियों-अधिकारियों को इससे संबंधित उचित लाभ दिलाने की मांग भी की जा रही है।

पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के स्थायी समाधान की मांग भी हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। यूनियन नेताओं का कहना है कि पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सके।

एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों ने सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठाने के लिए देशभर में बैंक कर्मी एकजुट होकर हड़ताल में भाग लेंगे। वाराणसी में भी संगठन की ओर से कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed