{"_id":"5ae1a8694f1c1b84028b69c0","slug":"banking-fraud-disclose-in-varanasi-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बड़ा फर्जीवाड़ाः जीजा बैंक सचिव, साला प्रबंधक, किया 60 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बड़ा फर्जीवाड़ाः जीजा बैंक सचिव, साला प्रबंधक, किया 60 लाख पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 26 Apr 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
फर्जी खाता खोलकर हवाला के जरिए मंगाई गई थी धनराशि, रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बैंकों में खास कर कोऑपरेटिव बैंकों में चलने वाले आर्थिक घोटालों के ‘सिस्टम’ को उघाड़ने वाली खबर है। यह सात साल से लड़ रहे एक ऐसे कर्मी की आंशिक जीत की खबर है जो बेगुनाह था और कथित तौर पर हवाला का लाखों रुपये खाने वालों ने उसे ही नौकरी से निकाल दिया।
सात साल से भी अधिक पुराने मनी लांड्रिंग और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये बैंकों में रुपये जमा करने और निकालने के मामले में बनारस मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक के जीजा सचिव और साला प्रबंधक पर बुधवार को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर यमुना गोविंद भुआड़ के नाम से एक फर्जी बैंक एकाउंट खोला और इसमें 60 लाख रुपये मुंबई से चेक के जरिए जमा किए गए। बताया जाता है कि बैंक के सचिव प्रवीण और प्रबंधक विवेकानंद ने कूटरचना कर फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकाले हैं। विवेकानंद बैंक के सचिव प्रवीण का साला है।
विज्ञापन
तीन से चार दिन में इस राशि को अलग-अलग नाम के व्यक्तियों के हस्ताक्षर कर पूरी राशि निकाल ली गई। इसकी शिकायत करने पर बैंक कर्मचारी भेलूपुर निवासी माधव प्रसाद को बैंक से निकाल दिया गया। उनकी नहीं सुनी गई।
सात साल बाद बीते दिनों माधव प्रसाद ने एडीजी जोन से शिकायत की थी। इसके बाद जांच हुई तो पता चला कि काशी विद्यापीठ के सामने स्थित बैंक में 22 दिसंबर, 2010 को यमुना गोविंद भुआड़ के नाम से खाता खोला गया था।
पते के रूप में विष्णुपुर (लोहता) का फर्जी राशनकार्ड लगाया गया था। 24 दिसंबर को एकाउंट में 60 लाख रुपये का मुंबई से फर्जी हवाला का चेक डाला गया। इसके बाद फर्जी नाम व पते भरकर 60 लाख रुपये निकाल लिए गए।