फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bank Strike 400 branches shut transactions worth 800 crore affected in Varanasi ATMs run dry

बैंक हड़ताल: 400 शाखाओं पर लटके ताले, वाराणसी में 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित; एटीएम हुए खाली

Sat, 12 Sep 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 12 Sep 2026 06:03 AM IST
सार

बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण 400 शाखाओं पर ताले लटके रहे। करीब 3000 बैंककर्मियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और लगभग 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कई एटीएम में नकदी की किल्लत रही। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 27 और 28 सितंबर को दोबारा हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bank Strike 400 branches shut transactions worth 800 crore affected in Varanasi ATMs run dry
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिवसीय बैंक कार्य दिवस लागू करने और अन्य 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले के 400 शाखाओं पर ताले लटके रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर इन शाखाओं के 3000 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर बैंक शाखाओं के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


हड़ताल के चलते नकदी लेनदेन, चेक समाशोधन (क्लियरिंग) और अंतरण संबंधी समस्त सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। कई उद्यमियों और व्यापारियों के चेक क्लियरेंस में अटके रहे। आम जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारी संगठनों के अनुसार, बैंकिंग सेवाएं ठप रहने की वजह से करीब 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन (यूपीबीईयू) और यूएफबीयू वाराणसी इकाई के सदस्यों ने हाथों में मांगपत्र और तख्तियां लेकर बाइक जुलूस निकाला। कर्मियों ने सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के अंचल कार्यालयों पर नारेबाजी की गई। 

दोपहर में नदेसर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर करीब 100 कर्मचारियों ने एकसाथ विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगभग 500 बैंक कर्मियों ने चार घंटे से अधिक समय तक धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की।

Bank Strike 400 branches shut transactions worth 800 crore affected in Varanasi ATMs run dry
वाराणसी में 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित। - फोटो : संवाद

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए यूएफबीयू के संयोजक व यूपीबीईयू के मंत्री संजय कुमार शर्मा, अध्यक्ष राम बिशुन चौबे, एसबीआई के विनोद सिंह, यूनियन बैंक के महामंत्री कौशलेंद्र सिंह और केनरा बैंक के सुधीर सिंह ने कहा कि 2015 में हर माह के दूसरे व चौथे शनिवार को अवकाश दिया गया था और शेष शनिवार को अवकाश घोषित करने का आश्वासन मिला था। 

मार्च 2024 के वेतन समझौते में आईबीए ने प्रतिदिन 40 मिनट कार्य समय बढ़ाकर सभी शनिवार को अवकाश देने पर सहमति जताई थी, लेकिन यह प्रस्ताव पिछले दो वर्षों से अधिक समय से वित्त मंत्रालय की मंजूरी के इंतजार में अटका है। सभा में प्रमुख रूप से प्रमोद द्विवेदी, संजय सिंह, शीतला दुबे, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मांगे पूरी न हुई तो 27 व 28 को दोबारा होगी हड़ताल
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब आरबीआई, एलआईसी, केंद्र व राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र में पांच-दिवसीय सप्ताह लागू है तो बैंकों में गंभीर स्टाफ कमी और अत्यधिक तनाव के बीच काम कर रहे कर्मियों को वर्क-लाइफ बैलेंस से वंचित रखना अनुचित है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें जल्द नहीं मानीं तो 27 व 28 सितंबर को दो दिवसीय बैंक हड़ताल और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed