फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladesh team meeting with water transport officials for trade by ganga after reached in Ramnagar port Varanasi

वाराणसी से बांग्लादेश के बीच चलेंगे क्रूज और मालवाहक पोत, बंदरगाह पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 15 Feb 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh team meeting with water transport officials for trade by ganga after reached in Ramnagar port Varanasi
क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश से आई 6 सदस्यीय टीम ने रविवार को वाराणसी के राल्हुपुर स्थित बंदरगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी टीम ने जल परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान तकनीकी टीम ने कारोबारियों को सुविधाएं और आयात-निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा गया कि टर्मिनल की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि बांग्लादेश-वाराणसी के बीच सीधे तौर माल का आयात-निर्यात हो सके।

विज्ञापन


बांग्लादेश शिपिंग मंत्रालय के संयुक्त सचिव मोमिनुल हक के नेतृत्व में टीम अलकनंदा क्रूज के जरिये दोपहर में बंदरगाह पहुंची। यहां जल परिवहन के अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया। टीम में सोलिम हुसैन, मोहम्मद रफीकुल इस्लाम, रजादुर्रहमान, रकिबुल आलम, बशीर अहमद सहित अन्य अधिकारियों ने एक घंटे तक बंदरगाह का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


टीम ने माना कि पर्यटन के लिहाज रो-रो पास, फेरी सर्विस भी आने वाले दिनों में काफी सहूलियत भरी हो जाएंगी। अलकनंदा क्रूज से टीम ने खिड़कियां घाट से रामनगर तक के बीच नौका विहार कर जलस्तर का भी आंकलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bangladesh team meeting with water transport officials for trade by ganga after reached in Ramnagar port Varanasi
रामनगर बंदरगाह पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश शिपिंग मंत्रालय के संयुक्त सचिव मोमिनुल हक ने बताया कि अभी बांग्लादेश के 13 टर्मिनल से भारत को आयात-निर्यात हो रहा है। कोलकाता और हल्दिया फिलहाल दो टर्मिनलों का प्रयोग किया जा रहा है। सर्वे के जरिए यह पड़ताल की जा रही है कि और किस तरह बांग्लादेश से अन्य टर्मिनलों को जोड़कर व्यापार को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नदियों के रास्ते व्यापार को और बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि यह अपेक्षाकृत ज्यादा सहूलियत भरा और सस्ता है। हमारा प्रयास है कि बांग्लादेश से माल सीधे वाराणसी टर्मिनल तक पहुंच सके। बीच में कहीं कोई दिक्कत या ठहराव न हो। निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं को नोट कर उस पर अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed