फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banas Dairy is taking 40 thousand liters of milk from 125 societies

बनास डेयरी 125 समितियों से ले रही 40 हजार लीटर दूध

Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banas Dairy is taking 40 thousand liters of milk from 125 societies
बनास डेयरी ने दूध का कारोबार बढ़ाया है। 125 समितियों से 40 हजार लीटर दूध प्रतिदिन लिया जा रहा है। यह कहना है कि बनास डेयरी के यूपी इंचार्ज डॉ. एचवी पटेल का। कहा कि दूध जुटाने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 125 समितियां आती हैं। इनमें तीन महिला समिति है। यूपी में सात लाख लीटर दूध लिया जा रहा है। इसे साल के अंत तक 10 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को व्यापार से जोड़ने के लिए दूध की गुणवत्ता के हिसाब से गाय पालने वालों को अच्छा दाम दिया जा रहा है। मातलदेई के चिलिंग प्लांट में प्रतिदिन दूध आता है। इस प्लांट की क्षमता 50 हजार लीटर है। दो साल में ऐसे 10 प्लांट लगेंगे। जहां पांच लाख लीटर प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया है। करखियावं में प्लांट बनने के बाद क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

बनारस की समितियां करेंगी विस्तार
पटेल ने बताया कि समितियों के साथ बैठक कर किसानों को दुग्ध व्यापार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मिल्क कलेक्शन सेंटर के लिए बनाई गई समितियों के सचिवों को बनासकांठा, गुजरात बुलाकर ट्रेनिंग दी गई। दुग्ध व्यापार से होने वाले लाभ और गोपालन के साथ ही एडवांस मार्केटिंग के तरीके भी बताए गए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सेवापुरी ब्लॉक में महिला समिति गठित की गई है। पिछले दिनों बनास डेयरी गुजरात के चेयरमैन शंकर भाई पटेल ने 120 गाय पालने वालों को गुजरात बुलाकर डेयरी से जुड़ी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed