फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi spirit on display during air show with people showering praise on Sukhoi and Tejas aircraft

एयर शो के बीच दिखा बनारजी मिजाज: अरे हई तेजसवा त बिना इंडीकेटरवा देले मुड़ गयल, ललका फ्लाइटवा लड़की क हौ...

Fri, 23 Oct 2026 01:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 23 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

एयर शो के बीच बनारसियों के ठेठ अंजाज ने महफिल लूट ली। अस्सी घाट पर शो देखने के बाद लंका मालवीय चौराहे स्थित धर्मेंद्र यादव की चाय की दुकान पर रुके विकास पाठक ने कहा कि देखला सरदार.. इहे हव मोदी सरकार... कब्भो अइसन हवाई जहाज देखले रहला।

विज्ञापन
Banarasi spirit on display during air show with people showering praise on  Sukhoi and Tejas aircraft
एयर शो देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान में करतब दिखा रहे राफेल, सुखोई की गर्जना और गति की तरह काशीवासियों की जुबान भी पक्के महाल से लंका-अस्सी तक नहीं रुकी। एयर शो के दौरान बाबा विश्वनाथ के गंगा द्वार पर बैठे लोग आपस में बनारसी अंदाज में विंटेज हार्वर्ड के बारे में बात करते हुए कहा कि ललका फलाइटवा लकड़ी क ही का रे, ई त हमहू बना लेब लगत हौ...।

विज्ञापन


हऊ देखा रफेलवा पलटत-पलटत हेरा गयल ऊपरा...। अरे हई देखा, एकै में तिन तिन मिला बैठल हऊंअन...। ई तेजसवा त बिना इंडीकेटरवा देले मुड़ गयल...। कुल अपने कपारे पर से जात हयन, जियरा कांप जात बा...। घरवा-छतवा पर कपड़वा डारा पे डाले हाई लागत हौ कि सुखाए से पहिले ओके हई सुखोईये उड़ा ले जाई...।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह का अंदाज अस्सी और लंका की चाय टपरियों पर था। अस्सी घाट पर शो देखने के बाद लंका मालवीय चौराहे स्थित धर्मेंद्र यादव की चाय की दुकान पर रुके विकास पाठक ने कहा कि देखला सरदार.. इहे हव मोदी सरकार... कब्भो अइसन हवाई जहाज देखले रहला। धर्मेंद्र भी चाय थमाते हुए बोले कि लड़ाकू वाला विमानवा अइसन गरजत रहल कि लगत रहल कि दुकाने के छते पर से जात हव...। परदेस और कलबल यादव मुंह सिकोड़ते हुए बोले कि बनारस में इहे बचल रहल, इहो अब हो गईल...। चला तीन चार दिन बनारसी यही बतयईहन...। विकास पाठक बोले कि सेना का मनोबल बढ़ावा लोग, बड़ा सौभाग्य क बात हव कि बाबा के नगरी में अइसन व्यवस्था सरकार कइले बा...।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीने के बाद मुंह में पान दबाकर विकास रामनगर की और निकल गए। धर्मेंद्र से विकास बोले कि 24 और 25 के नमो घाट पर संगे चलके शो देखल जाई... वीआईपी पास के जुगाड़ हो गईल बा...। 

Trending Videos

लगत ह कि छप्पर उखाड़ ले जाई का ई सुखोई...
पड़ाव में मनोज की छत के ऊपर से विमान करतब दिखाते हुए कई बार गुजरे। पड़ोसी बोले-अरे मर्दे मनोज... विमानवा अइसन गरजत हव कि लगत हव कि हमरे घरे के छप्पर उखाड़ ले जाई। तब मनोज बोले कि ई लड़ाकू विमान सुखोई हव। रफेलवा त आउर गड़गड़ात हव...।

चौक पर पान घुलाकर चच्चा कहते हैं, ई सब फाइटर वाइटर त ठीक हौ, लेकिन हमार गईया डर जात हईन। लागत रहल कि ई हमरे जर्जर छतवे पर उतर आई। नमो घाट पर एक उत्साही दर्शक आगे खड़ा हो गया तो अरे मालिक बैठ जा, सुखोईया इधरो आई। रुकल रहा मालिक यहीं बनरसवे से पाकिस्तान और चीन पर मिसाइल छोड़ाई। नमो घाट लॉन्चिंग पैड बनी। पीएम आवत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed