फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi craft will grow on global market

वैश्विक पटल पर बढ़ेगी बनारसी शिल्प की चमक, उत्पादों को मिलेगा बाजार

Fri, 16 Mar 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Mar 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Banarasi craft will grow on global market
हस्तशिल्प
वाराणसी और भदोही के हस्तशिल्प-हथकरधा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय हस्तशिल्प मेला और क्रेता-विक्रेता समागम ‘हिंदटैक्स’ के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार और पूर्वांचल निर्यातक संघ (यूपिया) के तत्वावधान 21 से 23 अप्रैल में यह हस्तशिल्प मेला दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित होगा। मेले में सौ से अधिक विदेशी खरीदार और निर्यातक भी शामिल होंगे। यह ‘हिंदटैक्स’ का छठवां संस्करण है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कपूर ने बनारस क्लब में बताया कि यूपिया ने बनारसी शिल्प उत्पादों को स्थानीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए यह पहल की है। हस्तकला संकुल में छोटे-मध्यम वर्गीय कारोबारियों और निर्यातकों के 60 स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बनारसी हस्तशिल्प उत्पादों के साथ ही खादी और रेशमी वस्त्रों और कालीनों को मंच मिलेगा। निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ कुमार ने बताया कि पिछली बार ‘हिंदटैक्स’ में 11 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था। इस बार तकरीबन डेढ़ सौ विदेशी खरीदार शामिल होंगे।


वहीं ‘हिंदटैक्स’ के दौरान कोंफ्लुएंस संस्था के सहयोग से 23 अप्रैल को फैशन शो भी होगा। देश-दुनिया की मॉडल बनारसी परिधानों में जलवा बिखेरेंगी। प्रख्यात डिजाइनर संजना जॉन बनारस के बुनकरों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बनारसी संस्कृति, कला के साथ विदेशी संस्कृति का मेल वाले नए अंदाज के परिधान इस फैशन शो के आकर्षण होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed