{"_id":"64247c0d3f2139cdfb06d148","slug":"banaras-ranks-second-in-up-in-health-ranking-dashboard-first-rank-in-cesarean-delivery-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में बनारस को UP में दूसरा स्थान, सिजेरियन प्रसव में पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में बनारस को UP में दूसरा स्थान, सिजेरियन प्रसव में पहली रैंक
Wed, 29 Mar 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी को इस माह प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले माह भी जिले को यही स्थान मिला था। इस माह का स्कोर पिछले माह के स्कोर से पांच प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी को इस माह प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले माह भी जिले को यही स्थान मिला था। इस माह का स्कोर पिछले माह के स्कोर से पांच प्रतिशत से अधिक है। ब्लॉकों में हरहुआ, बड़ागांव और आराजीलाइन सभी आठ ब्लॉकों में अव्वल आए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुविधाएं दी जा रही हैं। सबसे बेहतर प्रदर्शन जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रहे सिजेरियन प्रसव में देखने को मिला है। इसमें वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सीमित व खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के स्थायी साधन के उपयोग की श्रेणी में भी सर्वश्रेष्ठ 10 में जगह बनाई है। अराजी लाइन ब्लॉक सीएचसी पिछले तीन माह से डैशबोर्ड में पहले स्थान पर बना हुआ है। बच्चों के नियमित टीकाकरण में बड़ागांव, हरहुआ, काशी विद्यापीठ व जिला अस्पताल का प्रदर्शन 100 फीसदी है।
विज्ञापन