फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras railway station ranks first in country in workplace management

उपलब्धि: कार्यस्थल प्रबंधन में बनारस स्टेशन देश में पहले स्थान पर, JUSE ने रेल प्रबंधक को सौंपा सर्टिफिकेट

Mon, 03 Jun 2024 08:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 08:29 PM IST
सार

कार्यस्थल प्रबंधन में बनारस स्टेशन देश में पहले स्थान पर रहा। ऐसे में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डीके श्रीवास्तव ने लहरतारा में डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक वीके श्रीवास्तव को सर्टिफिकेट सौंपा।

विज्ञापन
Banaras railway station ranks first in country in workplace management
जेयूएसई ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा सर्टिफिकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यस्थल प्रबंधन में पूर्वोत्तर रेलवे का बनारस स्टेशन देश में अव्वल है। जापानी इंजीनियरों की संस्था यूनियन ऑफ जैपेनिज साइंटिस्ट एंड इंजीनियर्स (जेयूएसई) ने बनारस स्टेशन को सर्टिफिकेट दिया है। सोमवार को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डीके श्रीवास्तव ने लहरतारा में डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक वीके श्रीवास्तव को सर्टिफिकेट सौंपा।

विज्ञापन


डीके श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ बनारस स्टेशन का ऑडिट निरीक्षण किया और स्टेशन के विभिन्न प्रबंधन को जेयूएसई मानकों के समकक्ष पाया। टीआईएफएसी के कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, क्यूसीएफआई के निदेशक विजय कृष्ण व वाराणसी चैप्टर के सचिव अरुनमय चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव अरुणा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस रेलवे स्टेशन पूर्व में ही अपनी उच्च गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव व यात्री सेवाओं के लिए समर्पित है। इसे ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने इस कार्य के लिए प्रक्रिया का अनुमोदन प्राप्त किया है। तीन वर्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय संस्था, क्वालिटी सर्किल ऑफ इंडिया द्वारा 5-एस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद उस स्तर को कायम कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed