{"_id":"65dcf38b97da38e0c70344cc","slug":"banaras-drama-fest-banaras-drama-fest-will-start-from-april-3-poster-launched-varanasi-news-c-20-vns1013-525462-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banaras Drama Fest:तीन अप्रैल से शुरू होगा बनारस ड्रामा फेस्ट, पोस्टर लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banaras Drama Fest:तीन अप्रैल से शुरू होगा बनारस ड्रामा फेस्ट, पोस्टर लॉन्च
विज्ञापन
ऑल इंडिया कल्चरल काउंसिल की ओर से हिंदी रंगमंच दिवस पर तीन अप्रैल को बनारस ड्रामा फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को नाटी इमली में प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने बनारस ड्रामा फेस्ट के पोस्टर का लोकार्पण किया। सात दिवसीय इस ड्रामा फेस्ट का समापन नौ अप्रैल को होगा।
काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ रंगकर्मी सलीम राजा ने बताया कि बनारस के अलग-अलग प्रेक्षागृहों में नाटक होंगे। आयोजन में बाल नाटक, नुक्कड़ नाटक, एकल नाटक, पूर्णकालिक नाटक, गोष्ठी और सम्मान समारोह होंगे। विविध प्रदेशों की नाट्य प्रस्तुतियों का बनारस के दर्शकों को रसास्वादन करने का मौका मिलेगा। पोस्टर का लोकार्पण करते हुए प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि नाटक से जन-जन को जोड़ने की जरूरत है। शादी ब्याह या अन्य मांगलिक कार्यों के अवसर पर भी संगीत कार्यक्रमों की तरह नाटक को भी जोड़ने की जरूरत है। इससे नाट्य कलाकारों का भी भला होगा और कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर नाट्यकर्मी कुसुम मिश्र और राजलक्ष्मी उपस्थित थीं।