{"_id":"6983a93c717d0e2a1c0c7b5c","slug":"banaras-cricket-association-inaugurates-purvanchal-trophy-raj-english-school-wins-by-16-runs-varanasi-news-c-20-vns1056-1280330-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का आगाज, 16 रन से जीता राज इंग्लिश स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का आगाज, 16 रन से जीता राज इंग्लिश स्कूल
विज्ञापन
बीएचयू में बुधवार को राज इंग्लिश स्कूल की जीत के साथ बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का आगाज हो गया। आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र की ओर से रुइया ग्राउंड में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुराग द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अरविंद श्रीवास्तव और संजय द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राज इंग्लिश स्कूल और एनईआर इलाहाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राज इंग्लिश स्कूल की टीम 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 27 रन और वैभव ने 26 रन बनाया। इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस ने 4 विकेट और सिद्धार्थ ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनईआर इलाहाबाद की टीम 19.5 ओवर में 105 रन पर ही सिमट गई। बल्लेबाजी में संस्कार ने 21 रन और प्रिंस ने 20 रन बनाए। राज इंग्लिश स्कूल की गेंदबाजी में आर्य और आकाश ने 3-3 विकेट झटके। इस तरह से राज इंग्लिश स्कूल ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अतिथियों का स्वागत और सम्मान आयोजक सचिव बीजी ट्रॉफी खिलाड़ी सरोज राय द्वारा किया गया।