{"_id":"671f4d41cdefaa85000d58ee","slug":"banaras-club-elections-won-six-members-of-dr-np-singh-panel-ca-atul-seth-secretary-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस क्लब का चुनाव संपन्न: डॉ. एनपी सिंह के पैनल के छह सदस्य जीते, सीए अतुल सेठ बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस क्लब का चुनाव संपन्न: डॉ. एनपी सिंह के पैनल के छह सदस्य जीते, सीए अतुल सेठ बने सचिव
Mon, 28 Oct 2024 02:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:07 PM IST
सार
बनारस क्लब के चुनाव में डॉ. एनपी सिंह के पैनल के छह सदस्य जीते। वहीं सीए अतुल सेठ सचिव बने। चुनाव के बाद जीत की घोषण एडीएम सिटी ने की। वहीं दीपेश वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
बनारस क्लब का चुनाव संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस क्लब का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। क्लब परिसर में सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में डॉ. एनपी सिंह के पैनल के छह सदस्यों को जीत मिली। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। टॉप सेवन वोट पाने वाले सदस्यों ने सचिव के पद पर सीए अतुल सेठ, कोषाध्यक्ष के पद पर दीपेश वशिष्ठ को चुना।
विज्ञापन
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि चुनाव मैदान में कुल दस उम्मीदवार थे। 1740 मतदाताओं में 1123 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक 925 नंबर सीए अतुल सेठ को मिले। जीते हुए सदस्यों ने अतुल सेठ को ही क्लब का सचिव चुना। वहीं, 830 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर रहे दीपेश वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गौरव दास 663 नंबर के साथ छठे नंबर पर रहे। चर्चा यह भी रही कि गौरव दास को जयदीप सिंह के पैनल का समर्थन प्राप्त था। वहीं, अभिनव पांडेय अंतिम राउंड में दो नंबर से पिछड़कर आठवें स्थान पर रह गए।
विज्ञापन
ये उम्मीदवार थे मैदान में
डॉ. एनपी सिंह के पैनल से दीपक मधोक, अतुल सेठ, अमित अग्रवाल, दीपेश वशिष्ठ, धवल अग्रवाल, राजेंद्र मेहरा हैप्पी चुनावी मैदान में थे। इनके अलावा निर्दलीय के रूप में अजय गौतम, अभिनव पांडेय और गौरव दास मैदान में थे।
टॉप सेवन में अतुल सेठ फर्स्ट, धवल प्रकाश सातवें नंबर पर
अतुल सेठ को 925 नंबर, डॉ. एनपी सिंह को 892, दीपेश वशिष्ठ को 830, दीपक मधोक को 828, अमित कुमार अग्रवाल को 681, गौरव दास को 663 और धवल प्रकाश को 632 नंबर मिले। वहीं, आठवें नंबर पर रहे अभिनव पांडेय को 630, राजेंद्र मेहरा को 478 और दसवें नंबर पर रहे अजय कुमार गौतम को 307 नंबर मिले।
टॉप सेवन में अतुल सेठ फर्स्ट, धवल प्रकाश सातवें नंबर पर
अतुल सेठ को 925 नंबर, डॉ. एनपी सिंह को 892, दीपेश वशिष्ठ को 830, दीपक मधोक को 828, अमित कुमार अग्रवाल को 681, गौरव दास को 663 और धवल प्रकाश को 632 नंबर मिले। वहीं, आठवें नंबर पर रहे अभिनव पांडेय को 630, राजेंद्र मेहरा को 478 और दसवें नंबर पर रहे अजय कुमार गौतम को 307 नंबर मिले।
क्या है क्लब की मतदान प्रक्रिया
बनारस क्लब के चुनाव में मतदाता सभी उम्मीदवारों को नंबर देते हैं। एक मतदाता किसी भी उम्मीदवार को 7 से अधिक नंबर नहीं दे सकता। इन्हीं नंबरों को मतगणना में जोड़ा जाता है। जिसे सबसे अधिक नंबर प्राप्त होते हैं, वह टॉप एक पर होता है। इसी हिसाब से सभी को नंबर दिए जाते हैं और सभी की रैंक तय की जाती है। टॉप सेवन सदस्यों को विजेता घोषित किया जाता है। फिर यही टॉप सेवन सदस्य अपने में से आपसी सहमति से एक सचिव और एक कोषाध्यक्ष का चुनाव करते हैं।