फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras champion in state level junior girls kabaddi competition

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बनारस चैंपियन

Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Banaras champion in state level junior girls kabaddi competition
यूपी कबड्डी संघ की ओर से गाजीपुर में हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बनारस की टीम चैंपियन बनी। टीम ने फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर को 36-16 से हराया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि 14 से 16 जून के बीच 45वीं प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रदेश के 27 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने गाजीपुर को 38-19 अंकों से, शामली ने आजमगढ़ को 41-36 अंकों से मुजफ्फरनगर ने बिजनौर को 50-38 अंकों से बागपत ने मिर्जापुर को 31-24 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में वाराणसी ने शामली को 48-29 अंकों से और मुजफ्फरनगर ने बागपत को 50-38 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बनारस टीम में नेहा भारद्वाज, खुशी सिंह, सभ्या पटेल, सिमरन तिवारी, सोनाली, कविता पटेल, उजाला पटेल, सोनी पाल, पूजा सिंह, सोनम गुप्ता, रोशनी गुप्ता, कुमारी पूजा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed