फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras became the first airport to broadcast information in Sanskrit at varanasi airport

Varanasi Airport: संस्कृत में भी सूचनाएं प्रसारित करने वाला पहला एयरपोर्ट बना बनारस

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

वाराणसी के बाबातपुर एयरपोर्ट पर सूचना प्रसारण व घोषणा के क्रम में अब संस्कृत भाषा को भी जोड़ा गया है। इससे पहले विमान यात्रियों को सभी सूचनाएं अंग्रेजी और हिंदी में ही दी जाती थीं।

विज्ञापन
Banaras became the first airport to broadcast information in Sanskrit at varanasi airport
babatpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार से संस्कृत भाषा में कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल सूचना का प्रसारण होने लगा है। वाराणसी एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बन गया, जहां पर संस्कृत में सूचना का प्रसारण किया जा रहा है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सूचना प्रसारण व घोषणा के क्रम में अब संस्कृत भाषा को भी जोड़ा गया है। इससे पहले विमान यात्रियों को सभी सूचनाएं अंग्रेजी और हिंदी में ही दी जाती थीं। संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन करने के लिए एयरपोर्ट पर अब तीन भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है। इसको लेकर यात्रियों में भी खुशी है।
विज्ञापन


संस्कृत के शहर में पहुंचने का अहसास
उनका कहना है कि देश की सांस्कृतिक राजधानी में संस्कृत भाषा में सूचना प्रसारण की पहल काफी अच्छी है। इससे देश के साथ ही विदेश से आने वाले लोग काशी व संस्कृत भाषा के जुड़ाव को समझेंगे। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि काशी में संस्कृत भाषा का विशेष स्थान है। एयरपोर्ट की ओर से संस्कृत में सूचना प्रसारण का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यहां पर आने के बाद यात्रियों को महसूस हो कि वह संस्कृत के शहर में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
at
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed