फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Bar: 44 nominations for 20 posts, withdrawal of nominations tomorrow

बनारस बार: 20 पदों पर 44 नामांकन, कल होगी नाम वापसी

Tue, 10 Dec 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banaras Bar: 44 nominations for 20 posts, withdrawal of nominations tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन में सोमवार को अंतिम दिन काफी गहमागहमी के बीच 20 पदों पर कुल 44 नामांकन हुए। इसमें प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक के छह सदस्य के लिए छह और 15 वर्ष से कम के छह सदस्यों पर छह नामांकन हुए। ऑडिटर पद पर भी एक नामांकन हुआ। इस तरह 20 पद पर 44 नामांकन हुए। 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 को नाम वापसी के बाद फाइनल सूची जारी होगी। 20 को मतदान और 22 दिसंबर को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम भी आएगा।

नामांकन के अंतिम दिन विजय करण हनुमान मंदिर से शक्ति प्रदर्शन करते हुए सिविल कोर्ट भवन स्थित बनारस बार पुस्तकालय में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी के साथ कचहरी का माहौल चुनावी रंग में नजर आने लगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद के मुताबिक अध्यक्ष पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चार, उपाध्यक्ष पर पांच, महामंत्री पर छह, कोषाध्यक्ष पर दो, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर तीन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन व पुस्तकालय पद पर तीन और ऑडिटर पद पर एक ने नामांकन किया। वहीं, प्रबंध समिति (15 वर्ष से ऊपर वकालत) के छह सदस्यों के लिए छह और (15 वर्ष से कम वकालत) के छह सदस्यों के लिए छह लोगों ने नामांकन किया। ऐसे में प्रबंध समिति के 12 सदस्यों और ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed