फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on visiting Ganga Ghat and sand in Varanasi ends from tomorrow grounds and parks will open, restrictions after afternoon are also lifted

कोरोना से राहत के संकेत: वाराणसी में प्रतिबंधों में मिलेगी ढील, कल से घाटों-पार्कों में कर सकेंगे सैर

Mon, 07 Feb 2022 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

वाराणसी के जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के बाद अब राज्य के नियम लागू रहेंगे। अब तक गंगा घाटों पर दोपहर बाद ठहरने की पाबंदी थी।

विज्ञापन
Ban on visiting Ganga Ghat and sand in Varanasi ends from tomorrow grounds and parks will open, restrictions after afternoon are also lifted
वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब जिला प्रशासन प्रतिबंधों में छूट देने की तैयारी में है। मंगलवार से गंगा घाट और उस पार रेत के क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क और मैदान पर दोपहर बाद से लागू रोक को भी समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आज इसको लेकर विस्तृत आदेश जिलाधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के प्रतिबंध को ही वाराणसी में लागू रखा जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं, इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार से गंगा घाट, पार्क, गंगा पार रेती, पर्यटक स्थल आदि को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। रात्रि कर्फ्यू सहित शासन से जारी प्रतिबंध यहां लागू रहेंगे। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता रहेगी। 20 जनवरी को जारी आदेश में प्रशासन की ओर से घाट पर रुकना या गंगा पार रेती पर जाने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की 6 सीटों पर भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव, दो सीटों पर चर्चा जारी

इसके अलावा जिम, म्यूजियम सहित अन्य स्थानों को खोलने के लिए सोमवार को संबधित अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद निर्णय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान और मार्केट कमेटी की निगरानी में दुकानदार और ग्राहकों को मास्क का प्रयोग करना होगा। बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान की बिक्री नहीं की जाएगी। कोविड हेल्प डेस्क सभी प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में रहेगा।

ब्लॉक और तहसील पर लगाए जाएंगी शिकायत पेटिका
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद तहसील दिवस और जनसुनवाई पर रोक लग गई है। ऐसे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी ब्लाक और तहसील पर आम जनता की शिकायतों के लिए शिकायत पेटिका लगाने और उसके प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस के जरिए ऑनलाइन शिकायत लोग कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी समस्या पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोविड संक्रमण पर रोकथाम के लिए जारी प्रतिबंधों की सोमवार को समीक्षा की जाएगी और छूट के साथ ही नई गाइडलाइन दी जाएगी। घाट, रेती और अन्य पर्यटक स्थलों को मंगलवार से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed