{"_id":"646c506ee47b8cc6bb083b28","slug":"ban-on-boating-in-varanasi-for-today-district-administration-has-issued-know-what-is-the-reason-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नौकायन पर अस्थाई रोक: जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, नाविकों को दिए गए ये निर्देश, क्या है कारण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नौकायन पर अस्थाई रोक: जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, नाविकों को दिए गए ये निर्देश, क्या है कारण?
Tue, 23 May 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 23 May 2023 12:37 PM IST
सार
वाराणसी में आज नौकायन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। पुलिस ने सभी नाविकों को निर्देश जारी किए हैं और लगातर गश्त भी कर रही है।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आज नौकायन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि तेज हवा और लहरों के कारण ये फैसला लिया गया है। वाराणसी में नाविकों को निर्देश जारी किए हैं कि अगले निर्देश तक कोई भी नाव लेकर गंगा में ना उतरे।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा में नौकायन पर मंगलवार की सुबह तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगाई गई है। यह निर्णय तेज हवा और गंगा की लहरों को देखते हुए लिया गया है। कमिश्नरेट की पुलिस को काशी के नाविक समाज ने सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 000 का नोट लेने से इंकार: पेट्रोल पंप पर विवाद का वीडियो वायरल, दुकानदार भी कर रहे मना,LIC ऑफिस के बाहर नोटिस
एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हवा बेहद ही तेज गति से बह रही है। इसके चलते गंगा की लहरें सामान्य नहीं हैं। बलिया में हुए नाव हादसे को देखते हुए नाविक समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। सभी से कहा गया है कि हवा की गति सामान्य होने तक गंगा में नौकायन पर अस्थायी रूप से तत्काल रोक लगाई जा रही है। नाविक समाज के लोगों ने सहयोग करते हुए नौकायन रोक दिया है।