फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Sacrifice Day people Raise slogans of Inquilab Zindabad after dist jail gate opened in ballia

बलिया बलिदान दिवस : जेल का फाटक खुलते ही लोगों में दिखा उत्साह, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए

Mon, 19 Aug 2019 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Aug 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ballia Sacrifice Day people Raise slogans of Inquilab Zindabad after dist jail gate opened in ballia
बलिया जेल से बाहर निकलते डीएम, एसपी व लोग - फोटो : अमर उजाला

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर सोमवार को लोगों में गजब का उत्साह दिखा। खासकर जिला जेल का फाटक खोलते ही लोगों ने आजादी के दिनों को याद किया और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


परंपरा के अनुसार, जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसपी देवेंद्र नाथ की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रितों को जिला जेल के अंदर भेजा गया और फिर जेल का फाटक खोलकर कर उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर निकल कर सभी ने राजकुमार 'बाघ' की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

माल्यार्पण करते एसपी और लोग


इसके बाद अधिकारियों, सेनानियों और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों का जत्था जुलूस के रूप में चल पड़ा। वीर कुंवर सिंह, रामदहिन ओझा, मुरली मनोहर, भीमराव अंबेडकर, शेरे बलिया चित्तू पांडे, उमाशंकर सोनार, शहीद पार्क में महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद तारकेश्वर पांडे और मंगल पांडे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जुलूस बापू भवन पहुंची।


ये भी पढ़ें : वाराणसी : शहरवासियों के सिर पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

वहां सेनानी रामविचार पांडे की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक कपिल देव राम के नेतृत्व में राजकुमार पांडे, प्रदीप कुमार और समाज सेविका भारती सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता की प्रस्तुति की। इस मौके पर एडीएम रामआसरे, एएसपी संजय कुमार, चेयरमैन अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी विवेकानंद सिंह और विनय पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

ये भी पढ़ें : वाराणसी में होगा यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, देशी-विदेशी कलाकार होंगे शामिल

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि :
बापू भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित महानंद मिश्रा की धर्मपत्नी स्व. राधिका मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

ज्ञात हो कि महात्मा गांधी के आह्वान पर 1942 में आरंभ अंग्रजो भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 19 अगस्त 1942 को तत्कालीन जिलाधिकारी मिस्टर जगदीश्चर निगम और पुलिस अधीक्षक रियाजद्दीन अहमद, सरकारी वकील तुरूल ऐन, श्याम सुंदर उपाध्याय की उपस्थिति में जिला कारागार का फाटक खोलकर शेरे बलिया चित्तू पांडेय के साथ ही अन्य कांग्रेसी नेताओं को रिहा किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हर साल परंपरागत ढंग से बलिया बलिदान दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बीजेपी में शामिल, सियासत गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed