फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia police clash For which 10 policemen were injured and not even scratched on his body

बलिया: जिसके लिए 10 पुलिस वालों को घायल किया उसके शरीर पर खरोच तक नहीं

Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
ballia police clash For which 10 policemen were injured and not even scratched on his body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बलिया में पन्ना लाल की पिटाई के आरोप में रसड़ा में बृहस्पतिवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर एएसपी समेत नौ पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ एसडीएम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि पन्ना के  शरीर पर खरोच तक नहीं आई है।

विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए पन्ना लाल की पीठ पर प्याज और हल्दी का लेप लगाकर उसे बेहोश बताकर सुनियोजित तरीके से यह घटना की गई। लोगों ने आरोप लगाया था कि रसड़ा दक्षिणी पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और दीवान राजबली यादव ने पन्ना राजभर को पुलिस चौकी ले जाकर बेरहमी से पीटा और जब उसकी हालत बिगड़ गई तो अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने पन्ना राजभर को ठेले पर रखकर जाम लगा दिया। तभी पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक एसआई पन्ना को बचाने में चोटिल भी हो गया। बाद में पता लगा कि पन्ना ठेले से गायब है तो उसकी तलाश की गई। पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में दो बार पन्ना का मेडिकल कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर खरोच तक नहीं आई है। 
विज्ञापन



डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे बृहस्पतिवार देर रात रसड़ा कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जाम के दौरान जब पथराव शुरू हुआ तो मरणासन्न और बेहोश बताया जा रहा पन्ना लाल ठेले से गायब हो गया था। खोजबीन की गई तो पन्ना लाल पड़ोसी के घर मिला। उस समय वह स्वयं सीढ़ी से उतरा तथा बगैर किसी के सहयोग के बाइक पर बैठा। इसके बाद पुलिस ने पन्ना का दो बार मेडिकल कराया। लेकिन उसके शरीर पर खरोच तक के निशान नहीं मिले। डीआईजी ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाने और नेतागिरी चमकाने के लिए पन्ना लाल की पीठ पर प्याज और हल्दी का लेप लगाकर उसे बेहोश बता दिया गया और सुनियोजित तरीके से घटना अंजाम दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed