फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia police arrest a person who rape sister

बलिया: रिश्ते हुए कलंकित, चचेरे भाई ने घर में घुस लूटी बहन की अस्मत

Sat, 21 Oct 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 21 Oct 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
ballia police arrest a person who rape sister
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
यूपी के बलिया जिले से रिश्तों को कलंकित करता एक मामला सामने आया है। यहां एक चचेरे भाई ने ही अपनी बहन को हवस का शिकार बना डाला। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि धमकी देने के आरोप में युवक के पिता और चाचा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बैरिया ने हल्दी थाना पहुंच कर पीड़िता का बयान लिया है। गांव में शुक्रवार की देर रात रिश्ते का चचेरे भाई ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग चचेरी बहन के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर लड़की की मां व अन्य लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने दुष्कर्म के आरोपी युवक लव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, लड़के के पिता विजय राम व चाचा सरोज राम ने लड़की के माता को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को लड़की की मां ने हल्दी थाने में पहुंच कर तीनों के विरुद्ध तहरीर दी।  तहरीर पर पुलिस ने लव के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म तथा पिता व चाचा के विरुद्ध धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों का शनिवार को ही चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता बाहर रहते हैं। मामले में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि लड़की को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है। इस प्रकरण में जांच चल रही है, आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed