फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia News Young Woman Body Found on Banks of Saryu River Suspected Dumped from Bolero Injury on Neck

Ballia News: सरयू नदी किनारे मिली युवती का शव, बोलेरो से शव फेंक कर भागने की आशंका; गले पर चोट के निशान

Sun, 17 May 2026 11:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 17 May 2026 11:17 AM IST
सार

UP News: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में सरयू नदी किनारे 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गर्दन पर जख्म के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के लिए गुमशुदगी रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ballia News Young Woman Body Found on Banks of Saryu River Suspected Dumped from Bolero Injury on Neck
माैके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात सरयू नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन


घटना करीमगंज गांव के सामने सरयू नदी घाट की है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात नदी किनारे एक युवती का शव दिखाई पड़ा। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। युवती के गर्दन पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को बोलेरो वाहन से लाकर नदी किनारे फेंका गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस आसपास के मार्गों और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव फेंकने वालों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही शिनाख्त

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि करीमगंज स्थित सरयू नदी घाट के पास अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed