फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia murder case accused Direndra Pratap Singh video viral and declared himself innocent

बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने वीडियो वायरल कर खुद को बताया निर्दोष

Sat, 17 Oct 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 17 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ballia murder case accused Direndra Pratap Singh video viral and declared himself innocent
वायरल वीडियो में बोलते हत्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

यूपी के बलिया में कोटे की दुकान के चयन को लेकर बुलाई गई खुली बैठक के दौरान रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में हुए खूनी संघर्ष के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने वीडियो में आरोप लगाया है कि एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर उसको मामले में फंसाया है। उसने कहा है कि कोई गोली नहीं चलाई और जयप्रकाश पाल की मौत किसकी गोली से हुई है, उसे नहीं पता।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में धीरेंद्र या कहता दिख रहा है कि उसने पहले ही अधिकारियों से कहा था कि यहां बवाल होने की आशंका है। उसने यह भी आरोप लगाया है की पंचायत भवन के पास खेत की जुताई कराकर जानबूझकर उस स्थान पर बैठक कराई गई, जहां दूसरे पक्ष के लोगों का घर नजदीक था। उसने आरोप लगाया है कि एसडीएम पाल बिरादरी के हैं और दूसरा पक्ष भी पाल बिरादरी से है। इसलिए उन लोगों ने आपस में मिलीभगत कर रखी थी।

विज्ञापन

Ballia murder case accused Direndra Pratap Singh video viral and declared himself innocent

वह वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि जब मारपीट और पथराव शुरू हुआ तो वह एसडीएम व सीओ के बगल में ही खड़ा था। उसने उसी समय अधिकारियों से मामले को कंट्रोल करने की गुहार लगाई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे उसके परिवार के लोग दूसरे पक्ष के लोगों से चारों तरफ से घिर गए। वह वीडियो में साफ कहता नजर आ रहा है कि उसने गोली नहीं चलाई और जयप्रकाश पाल की मौत किसकी गोली से हुई है उसे नहीं पता।

उसने पूरे मामले के लिए एसडीएम क्षेत्राधिकारी और खंड विकास अधिकारी को दोषी ठहराया है। आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन उसके परिवार के लोगों का उत्पीड़न कर रहा है और घर में तोड़फोड़ की जा रही है। खुद को रिटायर्ड सैनिक बताते हुए वह कहता नजर आ रहा है कि उसे गर्व है कि वह सेना के रिटायर्ड जवान हैं। यह भी आरोप लगा रहा है कि उसके परिवार के लोग मामले में घायल हुए हैं। इसके बावजूद जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed