{"_id":"668c2232cab8c575ff0f873c","slug":"ballia-mp-sanatan-pandey-gave-warning-if-route-of-rajdhani-express-is-changed-then-there-will-be-a-protest-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बलिया सांसद ने दी चेतावनी, बोले- राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला तो होगा आंदोलन; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बलिया सांसद ने दी चेतावनी, बोले- राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला तो होगा आंदोलन; जानें पूरा मामला
Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
सार
Varanasi News: सांसद सनातन पांडेय ने डीआरएम से कई बिंदुओं को लेकर विमर्श किया। इसके पहले उन्होंने अपनी मांगों से समर्थिक एक पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन
डीआरएम से बातचीत करते सांसद सनातन पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को लहरतारा में डीआरएम वीके श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान कई बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली वाया छपरा, बलिया 20503/20504 राजधानी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन की बात चल रही है।
विज्ञापन
इस ट्रेन को गोरखपुर रूट से चलाने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस बीच बलिया के चितबड़ागांव में रेलवे पुल और अन्य कई यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि रूट डायवर्जन संबंधित कोई आदेश या पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों से इस मसले पर बातचीत भी की जाएगी। मुलाकात के दौरान सपा प्रदेश सदस्य राहुल दुबे, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
बलिया सांसद का हुआ स्वागत
पूर्वांचल उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव के नवापुरा स्थित आवास पर बलिया सांसद का स्वागत किया गया। इसके पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, बाबा कालभैरव, महामृत्युंजय महादेव मंदिर में सांसद ने दर्शन पूजन किया। स्वागत में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विकास श्रीवास्तव आदि रहे।