फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia district jail prisoner hunger strike going on second day

बलिया जिला जेल में कैदियों का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, डीआईजी पहुंचे मनाने

Mon, 21 Aug 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 21 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
ballia district jail prisoner hunger strike going on second day
हंगामे की सूचना पर रविवार को जिला कारागार पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिला कारागार में निरुद्ध रेप के आरोपी सिपाही को वीआईपी सुविधा देने का विरोध और डिप्टी जेलर वीपी शर्मा को हटाये जाने  की मांग को लेकर निरुद्ध छात्र नेताओं एवं कैदियों का भूख हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है।  गोरखपुर परिक्षेत्र के कारागार डीआईजी यादवेंद्र शुक्ल हड़ताल कर रहे कैदियों से वार्ता करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक कैदियों और डीआईजी में वार्ता चल रही है।  जेल में हंगामे की सूचना पर रविवार को नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी जिला कारागार पहुंचे थे। कैदियों ने उन्हें छह मांगों का पत्रक सौंपा था। 
विज्ञापन


  सोमवार को छात्रसंघ नेताओं ने डीआईजी को बताया कि डिप्टी जेलर वीपी शर्मा द्वारा बैरक नंबर-सात में छात्रों को रखा गया। जबकि दुष्कर्म मामले के आरोपी सिपाही धरम प्रसाद को नियमो में छूट देकर बैरक नंबर-दो-ए में रखा गया। इस प्रकार हम छात्रनेताओं के साथ डिप्टी जेलर द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे मजबूर होकर हम छात्रनेताओं ने भूख हड़ताल रखा। समर्थन में जेल में निरूद्ध कैदियों ने भी दिया। छात्रों ने मांग किया कि डिप्टी जेलर का  स्थानांतरण किया जाय। शौचालयों की मरम्मत व निर्माण किया जाय।

इसके साथ ही पीने व स्नान करने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ ही बंद कैदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय।

बैरकों में जेनरेटर से पंखा चलाने की व्यवस्था की जाय।  कैदियों से दुर्व्यवहार करने वाले तथा अवैध धन उगाही करने वाले बंदीरक्षकों और अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाय। चेताया कि जब तक छात्रनेताओं को न्याय एवं डिप्टी जेलर का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।

छात्रनेताओं ने बताया कि रविवार के दिन से जेल के सैकड़ों कैदी हम लोगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर है। समाचार लिखे जाने तक डीआईजी व छात्रनेताओं में वार्ता चलती रही। 

पुलिस चौकी की छत पर किशोरी से किया था दुष्कर्म

ballia district jail prisoner hunger strike going on second day
rape
रेप के आरोप में बलिया जेल में निरुद्ध सिपाही वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी है।  रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर पुलिस चौकी पर तैनात है। आरोप है कि उसने शुक्रवार की रात पुलिस चौकी की छत पर  15 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया

। उसे  ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही को जमकर पीटा था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किशोरी के पिता की सदमे से मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो सिपाही किशोरी को बहला-फुसलाकर रात में बुलाता था।

उधर, पीड़ित किशोरी के चाचा ने छेड़खानी के प्रयास की तहरीर दी।  जिस पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधर, जब घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी के 60 वर्षीय पिता को हुई तो उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed