{"_id":"600b00e58ebc3e2c50457169","slug":"ballia-crime-news-dispute-in-two-sides-accused-of-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने गोली चलाने का लगाया आरोप, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने गोली चलाने का लगाया आरोप, महिला समेत तीन घायल
Fri, 22 Jan 2021 10:14 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम दीवार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी जिसमें दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। एसपी व एएसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक और पुलिस की मानें तो गोली नहीं चली है, बल्कि मामला संदिग्ध है। एक्स-रे के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। इस मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में राजेंद्र यादव व शुभ नारायण यादव के बीच दीवार जोड़ने को लेकर शुक्रवार की देर शाम विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इसमें कटरिया निवासी रमेश यादव 36 और शुभ नारायण यादव 40 घायल हो गए। इसके अलावा शांति देवी 50 भी जख्मी हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गोली नहीं चली है बल्कि मारपीट हुई है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। चिकित्सकों के अनुसार गोली नहीं लगी है। दोनों का एक्स-रे कराया जा रहा है। इस मामले में सीआरपीएफ के जवान देवेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है और एक राइफल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन