फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia BJP MP claims virendra singh mast NDA government will be formed with a strong majority in Bihar

भाजपा सांसद का दावा: बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

Wed, 28 Oct 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Ballia BJP MP claims virendra singh mast NDA government will be formed with a strong majority in Bihar
भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बलिया के भाजपा सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वहां प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

विज्ञापन

भाजपा सासंद ने कहा कि चुनाव के बाद आरजेडी, कांग्रेस और वामदल कहां गए, पता ही नहीं चल पाएगा। बिहार के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के दर्जनों क्षेत्रों में प्रचार के बाद वापस लौटे सांसद ने अपने दोकटी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लालू का गुंडाराज अभी तक बिहार के लोगों को याद है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा घर-घर में हो रही है। अब एक बार फिर बिहार की जनता एनडीए को समर्थन देने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन



मस्त ने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई मुद्दा है न कोई कार्यक्रम। केवल प्रधानमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री के संदर्भ में वहां अनर्गल प्रलाप चल रहा है। बलिया संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए सांसद ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसका असर कुछ दिनों में दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जोर देकर कहा कि नया कृषि कानून किसानों के लिए अतिशय हितकारी है। विपक्ष किसानों को बर्गलाने में लगा हुआ है किंतु उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी। संसद ने स्पष्ट किया कि जल्द ही छपरा-बलिया-वाराणसी रेलखंड से कुछ नई गाड़ियों का परिचालन शुरू होगा। इसकी घोषणा रेलवे आने वाले समय में करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed