Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia-based criminal with 50000 bounty arrested Banaras station planning flee to Tamil Nadu gang leader

UP: बलिया का 50 हजार का इनामी बदमाश बनारस स्टेशन से अरेस्ट, तमिलनाडु भागने की फिराक में था; गैंग बनाया था

Sat, 04 Jul 2026 06:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन से एसटीएफ ने बलिया के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनोज यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने गैंग बनाकर वर्चस्व कायम करने और मारपीट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Ballia-based criminal with 50000 bounty arrested Banaras station planning flee to Tamil Nadu gang leader
वांछित बदमाश मनोज यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की अयोध्या फील्ड इकाई ने बलिया जिले के 50 हजार रुपये के इनामी और वांछित बदमाश मनोज यादव को वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और एक बार फिर दूसरे प्रदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनोज यादव बलिया के रामपुर उदयभान गांव का निवासी है। उसके खिलाफ बलिया कोतवाली में दर्ज एक मामले में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके करीबी दोस्त आदित्य पांडेय के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस घटना का बदला लेने के उद्देश्य से उसने 10 से 12 युवकों का एक गैंग तैयार किया। इसके बाद क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए वह साथियों के साथ मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कई दिन से थी तलाश

एसटीएफ की पूछताछ में यह भी सामने आया कि मनोज यादव पहले भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह तमिलनाडु चला गया था और पुलिस से बचने के लिए चोरी-छिपे बलिया आता-जाता रहता था। पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के प्रयासों के चलते वह इस बार भी बनारस रेलवे स्टेशन से बाहर प्रदेश भागने की कोशिश में था, लेकिन एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनोज यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बलिया के कोतवाली और सुखपुरा थानों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 15 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है। स्थानीय पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed