{"_id":"5855a4f24f1c1bb95164a9af","slug":"balcony-hanging-two-workers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा लटका, दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा लटका, दो मजदूर घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 18 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : demo pic
बजरडीहा के अहमदनगर में नवनिर्मित आश्रय आवास का छज्जा लटकने से रंगाई-पुताई कर रहे दो मजदूर गिर पड़े। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां उपचार के बाद एक मजदूर की छुट्टी कर दी गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। उधर मामले में घटिया निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रभारी जिलाधिकारी/ सीआरओ मनीलाल यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था सीएडंडीएस और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश एसीएम प्रथम नागेंद्र यादव को दिया गया है।
अहमदनगर में आश्रय आवास का निर्माण सीएंडडीएस करा रहा है। 12-12 फ्लैट्स के दो ब्लॉक हैं। निर्माण पूरा होने के बाद रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। बिहार के सदानंद और राबर्टसगंज के आजाद दीवार की रंगाई पुताई कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा लटक गया और दोनों गिर पड़े। सदानंद को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया, जिसके चलते छज्जा लटक गया।
सीएंडडीएस के इंजीनियर एके सिंह का कहना है कि छज्जा पूरी तरह पका नहीं था और उसकी शटरिंग खोल दी गई थी। इसके चलते छज्जा लटक गया है। कहा कि निर्माण सामग्री की जांच बीएचयू आईआईटी से कराई जाएगी। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि परियोजना प्रबंधक योगेश्वर प्रसाद पांडेय की तहरीर पर ठेकेदार प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।