{"_id":"59aa7d7d4f1c1be3278b4d4b","slug":"bakrid-celebration-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
ईदगाहों व मस्जिदों में साढ़े छह बजे से ही नमाज का दौर शुरू हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के ईदगाहों और मसजिदों में शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ की।
सुबह से ही ईदगाहों पर मेले जैसे माहौल के बीच बच्चों का अपना अलग उत्साह था। नए परिधानों में सजे-धजे बच्चों ने गुब्बारों और अपने मनपसंद खिलौनों के अलावा अन्य सामान खरीदे। नमाज के बाद एक-दूजे को गले लगकर बधाइयां दी गईं। फिर खुदा की राह में कुर्बानी की रवायत पूरी की गई। कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।
काशी विद्यापीठ, लाट सरैया, नदेसर के अलावा अन्य मसजिदों पर सुबह तय समय से पहले ही नमाजियों का रेला पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ अधिक होने के चलते कई मसजिदों के बाहर कतार लगी।
विज्ञापन
नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफ़िज मसजिद में मौलाना ज़कीउल्लाह क़ादरी, मसजिद हड़हा सराय में मौलाना फैजान उल्लाह क़ादरी, शाही मसजिद ज्ञानवापी में मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी, ईदगाह हकीम सलामत अली पितरकुंडा में शहर-ए- मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, ईदगाह काशी विद्यापीठ में मुफ्ती शमीम, नदेसर जामा मस्जिद में मौलाना मजहरुल हक, मसजिद मान की तकिया अमान उल्लाहपुरा में मौलाना गुलाब नबी ने नमाज अदा कराई।
सुबह 6:45 से 10:30 बजे के बीच सभी मसजिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कराई गई। लाट सरैया पर नमाज के बाद मौलाना जियाउर्रहमान ने नमाजियों को कुर्बानी के बारे में जानकारी दी। देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारा के साथ ही अमन-शांति के लिए दुआ की गई।
इस दौरान नमाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मसजिदों, ईदगाहों की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। कुर्बानी की रवायत के साथ बकरीद की खुशियां परवान चढ़ीं। लोगों ने अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों और दुंबों की कुर्बानी दी।

वाराणसी डीएम और एसएसपी ने भी दी मुबारकबाद
वाराणसी डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर नजारा बेहद खुशनुमा था। लोग एक-दूसरे को गले लगकर बधाइयां दे रहे थे और मेले की रौनक के बीच बच्चों की अलमस्ती देखते बन रही थी। इस दौरान कई स्थानों पर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी देखने को मिला।
दोपहर से देर रात तक लोग एक-दूसरे को बधाई देने और दावतों में शिरकत करने पहुंचते रहे। इस दौरान लाट सरैया, सदर इमामबाड़ा, पितरकुंडा, लल्लापुरा, लोहता, बजरडीहा आदि इलाकों में देर रात तक रौनक बनी हरी। बड़े बुजुर्ग के साथ बच्चों ने ईदगाह जाकर नमाज अदा की।
वाराणसी डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी आरके भारद्वाज ने भी नमाजस्थलों का दौरा कर मुस्लिम बंधुओ से गले मिल कर मुबारकबाद दी। बता दें कि बकरीद पर्व को देखते हुए नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने सफाई कर्मचारियों का रविवार को अवकाश निरस्त कर दिया है।

थानेदारों को पूरी तरह अलर्ट रहने के दिए गये थे
मसजिदों-ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
शिया जामा मसजिद के प्रवक्ता फरमान हैदर ने बताया कि रामनगर, शिवाला, बजरडीहा, भेलूपुरा, मदनपुरा, दरगाहे-फातमान, पितरकुंडा, औरंगाबाद, कच्चीबाग, राजापुरा, नक्खीघाट दोषीपुरा, चौहट्टालाल खां, प्रह्लादघाट आदि शिया मसजिदों में सुबह सात बजे से साढ़े 10 बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।
सर्वाधिक भीड़ दरगाहे फातमान लल्लापुरा और सदर इमामबाड़ा लाटसरैया में उमड़ी। मौलाना जफरुल हुसैनी, मौलाना अकील हुसैनी, मौलाना हैदर अब्बास, मौलाना सफी अब्बास, मौलाना बाकर रजा बलियावी, मौलाना इश्तियाक हुसैन, मौलाना इकबाल हैदर ने नमाज अदा कराई। कई स्थानों पर मजलिस का आयोजन किया गया।
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी आरके भारद्वाज ने बकरीद की नमाज के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। दोनों अधिकारी नदेसर, मदनपुरा, लाट सरैया, कज्जाकपुरा समेत अन्य स्थानों पर पहुंचे।
सभी एसीएम, सीओ और थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया था। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भी शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते रहे। कुर्बानी के दौरान भी संबधित इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। एसीएम, सीओ और थानेदारों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे।