फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bakrid 2025 Alert in Kashi and no sacrifice of banned animals in varanasi

Bakrid 2025: बकरीद को लेकर काशी में अलर्ट, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं; कैमरों से रखी जाएगी नजर

Tue, 03 Jun 2025 04:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Jun 2025 04:03 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने कहा कि बकरीद के मद्देनजर थानाध्यक्ष रोजाना पीस कमेटी की बैठक करें। साथ ही कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Bakrid 2025 Alert in Kashi and no sacrifice of banned animals in varanasi
बकरीद - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बकरीद के दिन सड़क पर नमाज नहीं होगी। इसके लिए ड्रोन और वीडियो कैमरों से नजर रखी जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी होगी। खुले में कुर्बानी प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। चिह्नित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी थाना प्रभारी संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति समिति की बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों में सहायक पुलिस आयुक्त अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। 
विज्ञापन


जोन स्तर पर नगर निगम, जल निगम, विद्युत और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ डीसीपी शांति समिति की बैठक करें। सोशल मीडिया पर पुलिस की सतर्क नजर रहे। कोई कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे। सभी अधिकारी नियमित गश्त करें और हर स्तर पर समन्वय बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड तैनात रहे

गंगा दशहरा पर गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। निगरानी और सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों को गंगा घाटों पर सक्रिय रखा जाए। गंगा घाटों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही एंटी रोमियों स्क्वॉड की टीम सक्रिय रहें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनसे फीडबैक लिया जाए। असंतुष्ट शिकायतों के कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed