फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Badra rained with thunder and lightning, relief from heat

गरज-चमक संग झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Badra rained with thunder and lightning, relief from heat
सावन के दूसरे सोमवार को दोपहर तक तो हल्की धूप रही लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह रुक रुककर हल्की से तेज बारिश होते रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एक ही दिन में 60 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार शाम से ही बारिश शुरू हुई और रात में बूंदाबांदी सोमवार सुबह तक जारी रही। इस बीच सोमवार को दोपहर बाद शाम करीब पांच बजे से बारिश शुरू हुई। करीब पंद्रह मिनट तक तेज बारिश के बाद फिर हल्की बूंदाबांदी छह बजे तक हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका अब ऊपरी सतह पर आ गई है। ऐसे में 27 से 30 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed