फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bada Mangal: Recite the Hanuman Chalisa collectively today at 7:30 AM

बड़ा मंगल : आज सुबह 7:30 बजे करें सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 23 Jun 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bada Mangal: Recite the Hanuman Chalisa collectively today at 7:30 AM
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल पर मंगलवार को काशीवासी सुबह 7:30 बजे सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ के संकल्प को पूरा करने की शुरुआत करेंगे। शहर के 4000 हजार से अधिक हनुमान मंदिरों, मठों, आश्रमों, प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेज के हॉस्टलों और घरों में लोग पाठ करेंगे। दर्शन-पूजन के साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। इसके लिए तमाम संस्थाएं सोमवार को भी लोगों को जागरूक किया। संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करने के लिए भीड़ होगी।
विज्ञापन

श्रेष्ठमास में अधिकमास होने से इस बार आठ बड़ा मंगल पड़े हैं। पौराणिक मान्यता है कि श्रेष्ठमास के मंगलवार को ही प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। अंतिम बड़ा मंगल पर हनुमान सेना ने काशीवासियों से इस दिन सामूहिक रूप से पाठ करने का आह्वान किया है। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि आठवें और अंतिम बड़े मंगलवार को सुबह 7:30 बजे एक साथ सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए काशीवासियों से आह्वान किया गया है कि वह ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की विदाई और बड़े मंगल का समापन सवा लाख हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से करें। तय समय पर श्रद्धालु अपने घर में भी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो मान्यता है कि सभी भक्तों को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed