फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bada Mangal: Hanuman temples were decorated with grand decorations, devotees were served bael and phalsa sherbet

बड़ा मंगल : हनुमान मंदिरों में हुआ भव्य शृंगार, भक्तों को पिलाया बेल व फालसे का शरबत

Wed, 20 May 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bada Mangal: Hanuman temples were decorated with grand decorations, devotees were served bael and phalsa sherbet
ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़ा मंगल पर शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का उल्लास दिखाई दिया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हनुमत प्रभु का भव्य शृंगार किया गया और मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। शहर के करीब 750 मंदिरों और प्रतिष्ठानों के बाहर भंडारे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेल और फालसे का शरबत, लस्सी, मालपुआ, बालूशाही और इमरती आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गर्मी और लू के कारण सुबह और शाम के समय मंदिरों में अधिक भीड़ रही। दिन में तेज धूप के चलते कई मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम ढलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ फिर उमड़ पड़ी। शयन आरती तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। संकटमोचन मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। अनुमानित 40 हजार श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रसाद ग्रहण किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था। इस माह के प्रत्येक मंगलवार को भक्त विशेष पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन करते हैं। मंगलवार को भी भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्री हनुमान सेना के आह्वान पर शहर के 750 से अधिक मंदिरों और प्रतिष्ठानों में भंडारा हुआ। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर कंपनी बाग, बड़ा डाकघर हनुमान मंदिर कैंटोनमेंट, दुर्गाजी पेट्रोल पंप स्थित हनुमान मंदिर, बनकटी हनुमान मंदिर दुर्गाकुंड, हठीले हनुमान जी नमो घाट, हनुमान मंदिर मच्छोदरी पार्क, संकटहरण हनुमान मंदिर संस्कृत विश्वविद्यालय, संकटमोचन मंदिर, हनुमान मंदिर नगवा, संकट दहन हनुमान मंदिर नीचीबाग, महावीर मंदिर अर्दली बाजार सहित अनेक स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारों में मालपुआ, बालूशाही, बूंदी के लड्डू, इमरती, घुघनी, हलवा, पूड़ी-सब्जी और काजू के साथ बेल व फालसे का शरबत वितरित किया गया। आयोजन में विजय कपूर, रंजीत गुप्ता, रामानंद पांडेय, मार्कंडेय तिवारी, राजेश गुप्ता, शंकर सेठ, विजय पाठक, अभिषेक गुप्ता, आलोक, विनोद कुंवर, संजय जोशी और मनीष गुप्ता सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed