फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bad earthing is becoming the era of transformers

Varanasi News: खराब अर्थिंग बन रहा ट्रांसफार्मरों का काल

Wed, 07 Jun 2023 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bad earthing is becoming the era of transformers
दो महीने में शहरी क्षेत्र में जले 25 से अधिक ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। ट्रांसफार्मर जलने का प्रमुख कारण खराब अर्थिंग है। खराब अर्थिंग के कारण पिछले दो माह में 25 से अधिक ट्रांसफार्मर जले हैं। अगर ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग ठीक करा दी जाए तो जलने की घटनाओं में खासी कमी आ सकती है।
अधिशासी अभियंता अंकुर पांडेय के मुताबिक 250 केवीए से बड़े और पुराने ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग पूरी तरह बेकार हो चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार के खामी आने पर ज्यादा करेंट बन जाता है। अर्थिंग सही नहीं होने से यह ट्रांसफार्मर झेल नहीं पाता और जल जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को सही रखने के लिए नया तेल मिल जाए तो ट्रांसफार्मर जलने में 40 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।
विज्ञापन

वर्जन
समय-समय पर ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग ठीक कराई जाती है अगर कहीं शिकायत है तो उसे दूर कराया जाएगा। - अनूप वर्मा, मुख्य अभियंता



वर्कशॉप को नहीं पता, कितनी बार की मरम्मत

वर्कशॉप में रिपेयर के लिए आने वाले ट्रांसफार्मर की कितनी बार मरम्मत की गई, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। वर्कशॉप को यह भी नहीं पता कि एक ट्रांसफॉर्मर कितनी बार जला और मरम्मत के बाद उसकी दक्षता कितनी है। ट्रांसफार्मर कैसे जला यह आकलन करने के लिए वर्कशॉप के पास कोई उपकरण नहीं है। आंकड़ा नहीं रखने का खुलासा हाल ही उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज के निरीक्षण में हुआ था। अब जून महीने से ट्रांसफार्मर का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed